कविता: सुनो..पूछो मुझसे तो मैं बताऊँ

सुनो..पूछो मुझसे तो मैं बताऊँ...
Bio:
Name - Sudha Tandi
Birthday - 20th october
Father's Name - Late Bijay Tandi
Occupation - Teacher
Hometown - Jamshedpur
Interest/Hobbies - Sketching, Dancing 
 &  Writing poems
Languages known: Hindi, English 
& Odiya

YouTube Channel: Sudha_retrolover
Instagram: Sudha_retrolover


क्यूँ चुप हूँ? क्या ये राज दोहराऊँ

क्या पलट के फिर से उन पन्नो को,
मेरी कहानी दोहराऊँ? या, फिर
अतीत से भाग के 'आज' में ठहर जाऊँ?
सुनो..पूछो मुझसे तो मैं बताऊँ...

राहगीर बनु या फिर
चंचल हवा बन उड़ जाऊँ?
पास बैठूं थोड़ा या फिर
नज़रंदाज़ कर गुज़र जाऊँ?
कोशिश करूँ किस्से सुलझाने की?
या फिर बेपरवाह किसी के
हाथ में सौम्प आऊँ ?

यूं तुम्हें सब बताते-बताते
रात से मिलवाऊँ या फिर
शाम ढलते ही ओझल हो जाऊँ?
हर एक किस्सा शुरू से अंत तक
फिर से सुनाऊँ?
गुज़रे जख्म पे अब कैसे मलहम लगाऊँ?

क्या सुन सकोगे
दास्तां- ए-वक्त मेरा..
पूछो मुझसे तो मैं बताऊँ ।।
सुनो..पूछो मुझसे
तो मैं बताऊँ...

दहलीज़ पे कदम रखूं या फिर
कदम पीछे कर मुड़ जाऊँ?
आँखे उठा के देखूँ या तेरी
मासूमियत पे परदा गिरा के चली जाऊँ?
सुनो..पूछो मुझसे तो मैं बताऊँ...

अपने होने का एहसास
तुम्हें बार-बार याद दिलाऊं..या फिर
एक शमशान सा मंजर बना के छोड़ जाऊँ?..
अब भी कुछ समझ नहीं आया तो फिर
पूछो मुझसे तो मैं बताऊँ..
चीख-चीख कर फिर से दोहराऊँ...

बीते वक्त के चोट छुपाऊँ या फिर
आज के दर्द से रूबरू करवाऊं?
राज़ उन्ही पन्नो में दबाऊँ?
या दिल के कब्र में दफनाऊँ?
पूछो मुझसे तो मैं बताऊँ...

Written by: Sudha Tandi
Edited by: Suman Mukherjee
First published on: Care For Artist Web Platform
Date of Publish: 19th March, 2024

Comments

Popular posts from this blog

NEW LAUNCH!!!

भारतीय संगीत का संक्षिप्त इतिहास (A SHORT HISTORY OF INDIAN MUSIC)